{"_id":"576c30d54f1c1bd532b48252","slug":"sampling-of-food-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध, पेड़ा और कोल्ड ड्रिंक्स के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध, पेड़ा और कोल्ड ड्रिंक्स के लिए नमूने
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को कस्बा मेंडू, जलेसर रोड सहित कई स्थानों पर मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। चार स्थानों पर छापे मारकर दूध, पेड़ा और कोल्ड ड्रिंक्स के पांच नमूने लिए। विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।
डीओ श्वेता सैनी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी महीपाल सिंह, खाद्य सुरक्षाधिकारी मुनेंद्र राना और राकेश कुमार की टीम ने मेंडू के मुख्य बाजार से दाऊजी के यहां से दूध का नमूना लिया। इगलास रोड हाथरस से रूकमकेश के यहां से पेड़े का नमूना लिया। इसके अलावा डीलर गीतम सिंह के यहां जा रहे वृंदावन एग्रो के वाहन से कोल्ड ड्रिंक्स का नमूने लिए।
अशोका टॉकीज के निकट देवेंद्र के यहां से कोल्ड ड्रिंक्स और पेय पदार्थ का नमूना लिया। अचानक हुई इस छापेमारी से हड़कंप मचा रहा। सीएफआई ने बताया कि छापेमारी जारी रहेगी। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।