{"_id":"656b483235178d18da0d7ceb","slug":"salman-ali-coming-to-hathras-mahotsav-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Mahotsav: 15 दिसंबर से शुरू होगा हाथरस महोत्सव, होगी सलमान अली की बॉलीबुड नाइट, ये है कार्यक्रम लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Mahotsav: 15 दिसंबर से शुरू होगा हाथरस महोत्सव, होगी सलमान अली की बॉलीबुड नाइट, ये है कार्यक्रम लिस्ट
Sat, 02 Dec 2023 08:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 02 Dec 2023 08:37 PM IST
सार
हाथरस महोत्सव में ब्रज लोक संध्या, बॉलीबुड नाइट, काका हाथरसी कवि सम्मेलन का आयेाजन होगा। इसमें सलमान अली, हेमंत बृजवासी आ रहे हैं। महोत्सव के कार्यक्रमों की लिस्ट फाइनल हो गई है। यह है लिस्ट...
विज्ञापन
सलमान अली गायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस महोत्सव का आयोजन 15 दिसंबर से किया जाएगा। महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों को फाइनल कर दिया गया है। महोत्सव में इंडियन आइडल 10 के विजेता और गायक सलमान अली आ रहे हैं। इसके साथ ही काका हाथरसी कवि सम्मेलन भी होगा।
विज्ञापन
सात दिवसीय हाथरस महोत्सव को लेकर प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से खाका खींच लिया गया है। प्रशासन की ओर से तिथि वार कार्यक्रमों को फाइनल कर लिया गया है। उत्सव संस्कृति का थीम पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में ब्रज लोक संध्या, बॉलीबुड नाइट, काका हाथरसी कवि सम्मेलन का आयेाजन होगा। इसे लेकर कलाकारों को भी फाइनल कर लिया गया है। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये होंगे कार्यक्रम
- 15 दिसंबर को कथक बैले-नारी शक्ति, मिशन शक्ति को समर्पित कार्यक्रम पर धीरेंद्र पांडेय ग्रुप एवं सरिता यादव ग्रुप द्वारा प्रस्तुति
- 16 दिसंबर को पदम श्री काका हाथरसी को समर्पित कवि सम्मेलन
- 17 दिसंबर को ब्रज लोक संध्या की प्रस्तुति गीतांजली शर्मा द्वारा
- 18 दिसंबर को साधो बैंड के जरिए स्प्रिचुअल नाइट
- 19 दिसंबर को सलमान अली द्वारा बॉलीबुड नाइट
- 20 दिसंबर को हेमंत ब्रजवासी की रियलिटी स्टार नाइट
- 21 दिसंबर को अमित मिश्रा की बॉलीवुड मेगा नाइट
विज्ञापन