फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Salempur preparing to take over the land for jail

सलेमपुर पर जेल के लिए जमीन लेने की तैयारी

Wed, 03 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। जिला कारागार के लिए भी सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में जमीन लेने की तैयारी तेज कर दी गई है। बुधवार को सासनी तहसील दिवस के बाद डीएम शमीम अहमद एसडीएम सासनी केपीएस तोमर और तहसीलदार के साथ सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। सिकंदराराऊ के एसडीएम एनपी पांडेय और तहसीलदार को भी वहीं बुलवा लिया गया।

डीएम ने अधिकारियों के साथ उस जमीन का मुआयना किया, जिसे कारागार बनाने के लिए लेने की बात चल रही है। इस जमीन में काफी भाग सूबे के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने मोहन मीकिंस को दी गई जमीन का भी है, जबकि कुछ जमीन वन विभाग की भी है। कारागार के लिए कुल 60 एकड़ जमीन की प्रशासन को जरूरत है। डीएम ने दोनों तहसीलों के एसडीएम से कहा है कि वह चिन्हित जमीन के बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए नौ फरवरी तक अपनी रिपोर्ट उन्हें दें, ताकि उसका अध्ययन करने के बाद चिन्हित जमीन पर जेल प्रशासन को कब्जा दिलाने की कार्यवाही आगे बढ़ाई जा सके। गौरतलब है कि यूपीएसआईडीसी भी इस जमीन को कारागार के लिए देने पर सहमत हो चुका है। शासन से भी इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed