फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad: All three children had gone to Mathura after getting angry with their mother's scolding

सादाबाद: मां के डांटने से गुस्सा होकर मथुरा चले गए थे तीनों बच्चे

Sun, 23 Feb 2020 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sadabad: All three children had gone to Mathura after getting angry with their mother's scolding
कस्बा बिसावर में शुक्रवार की शाम को गायब हुए तीनों भाई बहनों को पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया। यह बच्चे मां के डांटने की वजह से घर छोड़कर अपनी बुआ के यहां चले गए थे। पुलिस ने इन बच्चों को उनके मां बाप के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान मुस्कान के तहत जब वह तथा एसआई प्रमोद कुमार शर्मा, कांस्टेबल सोनवीर सिंह के साथ रात गश्त व गुमशुदा बच्चों की तलाश में जुटे थे तो दूरभाष पर सूचना मिली कि गांव बिसावर के तीन बच्चे 21 फरवरी को शाम करीब पांच बजे खेलते खेलते घर से कहीं चले गए थे।
विज्ञापन

वह अपनी बुआ शीला देवी पत्नी सुखराम निवासी गांव मोहल्ला बघेल औरंगाबाद मथुरा पहुंच गए थे। इस सूचना पर बच्चों को मथुरा से थाना सादाबाद लाया गया तथा बच्चों के मां बाप को थाने पर बुलाया गया। बच्चों की मां लक्ष्मी व पिता ओमप्रकाश से बच्चों के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि बच्चों की मां लक्ष्मी द्वारा बच्चों को डांट दिया गया था, जिससे गुस्स में आकर बच्चे मथुरा चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed