फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Saadabad's main market is facing traffic jam

Hathras News: जाम से जूझ रहा सादाबाद का मुख्य बाजार

Fri, 12 Sep 2025 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Saadabad's main market is facing traffic jam
नगर के मुख्य बाजार में पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोद कर उसका मलबा वहीं छोड़ा जा रहा है। इससे रास्ता संकरा हो गया है। दुकानदारों और ढकेल वालों ने फुटपाथ घेर रखा है। इसलिए बाजारों में जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को कूपा गली, बजरिया के सामने करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। बाजार में दोनों ओर वाहनों व राहगीरों की लंबी कतार लग गई। लोग धूप और उमस में परेशान हो गए।
विज्ञापन

जल निगम द्वारा सड़क खोदकर भूमिगत पेयजल पाइपलाइन डाली जा रही है। इस कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। सड़क से निकले मलबे को वहीं छोड़ दिया जा रहा है, इससे मार्ग संकरा हो गया है। चौपहिया वाहन मुश्किल से निकल पा रहे हैं। लोगों ने बताया कि आगामी दिनों में जब रामलीला तथा कई शोभायात्राओं का आयोजन होगा तो नगर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि फुटपाथों पर अवैध कब्जा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और जाम से छुटकारा दिलाने की मांग की है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत को अतिक्रमण हटाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed