{"_id":"68b8a359d1df4be3560e9dc3","slug":"saadabad-immersed-in-devotion-due-to-nishan-yatra-of-khatu-shyam-hathras-news-c-56-1-hts1003-136839-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाटू श्याम की निशान यात्रा से भक्ति में डूबा सादाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाटू श्याम की निशान यात्रा से भक्ति में डूबा सादाबाद
Thu, 04 Sep 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
श्याम निशान यात्रा में निशान लेकर जातीं महिला श्रद्धालु।
- फोटो : samvad
श्री गोवर्धनधाम खाटू श्याम मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के मौके पर बुधवार को दूसरे दिन भव्य श्याम निशान यात्रा श्रद्धाभाव से निकाली गई। यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर हो गए। पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए बाबा के जयकारे लगाए।
जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया और इसमें शामिल श्रद्धालुओं को जलपान भी कराया गया। सूरजगढ़ से आए हजारीलाल इंदौरिया के सानिध्य में निकली निशान यात्रा का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में सूरजगढ़ निशान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना व हवन के बाद हुआ।
यहां हवन में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, रालोद नेता व समाजसेवी प्रवीन पौनियां, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी आदि ने आहुतियां दीं। सभी का ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। तदुपरांत निशान यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में श्री खाटू श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्याम प्रेमी हाथों में श्री श्याम बाबा का निशान लेकर नृत्य करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
हजारीलाल इंदौरिया ने गगनचुंबी सूरजगढ़ के निशान को लहराकर श्याम भक्तों के उत्साह को बढ़ाया। यात्रा अग्रसेन सेवा सदन से शुरू होकर नगर के मुख्य जवाहर बाजार, बस स्टैंड, करवन नदी पुल व विनोबा नगर चौराहे होते हुए खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची। यहां सभी को पूड़ी-सब्जी, केला, पेठा आदि का प्रसाद वितरित किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार मय पुलिस बल के निशान यात्रा में शामिल रहे। वार्षिकोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा, जिसमें दो गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।