फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Route plan of buses will be prepared on Raksha Bandhan

Hathras News: रक्षाबंधन पर तैयार होगी बसों की मार्ग योजना

Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Route plan of buses will be prepared on Raksha Bandhan
परिवहन निगम की ओर से रक्षाबंधन के त्योहार भुनाने की तैयारी की जा रही है। इस क्रम में यात्रियों की सहूलियत और उनकी संख्या का आकलन करते हुए बसों के संचालन के लिए रूट प्लान (मार्ग योजना) तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य त्योहार के दिनों में अधिक से अधिक यात्रियों को बसों की सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन




हाथरस डिपो की अधिक मास में उम्मीद के मुताबिक अच्छी कमाई नहीं कर सका है। ऐसे में अब उसकी पूरी उम्मीद रक्षाबंधन के त्योहार पर टिकी है। इस पर्व को लेकर हाथरस डिपो की ओर से अपनी बसों के मार्गाें में फेरबदल किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष त्योहार के दिनों में विभिन्न मार्गाें पर यात्रियों की संख्या और बसों की कमाई का आंकड़ा देखा जा रहा है।
विज्ञापन




इसके हिसाब से इस बार बसों के संचालन की योजना तैयार की जा रही है। इस वर्ष आगरा-अलीगढ़ के साथ दिल्ली व बरेली मार्ग पर भी हाथरस डिपो का जोर रहेगा। रोडवेज अधिकारियों की ओर से कोशिश की जा रही है कि जिन मार्गाें पर ट्रेनों की कमी है, उन पर बसों का अधिक संचालन किया जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed