{"_id":"6a8b6224a23c7d20960adebb","slug":"robbery-of-finance-company-employee-solved-one-accused-arrested-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102615-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फाइनेंसकर्मी से लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फाइनेंसकर्मी से लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 24 Aug 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सादाबाद थाना पुलिस और एसओजी ने फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से हुई लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ करीब 17 वर्षीय दो बाल अपचारियों को निगरानी में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से तीन हजार रुपये, तीन मोबाइल, तमंचा-कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद हुआ है।
सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि ग्राम पटैनी निवासी धर्मवीर सिंह दिंगबर फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर हैं। 17 अगस्त को रधोई बरजू गांव से किस्तों की वसूली कर हाथरस लौटते समय सेनपुर बंबा के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और 6640 रुपये लूटकर फरार हो गए। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने रविवार को टीकैत गांव बंबा पुलिया के पास लूट की दूसरी वारदात की योजना बना रहे सतीश पुत्र सुरंजन सिंह निवासी भरतिया, थाना बलदेव, मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो बाल अपचारियों को भी निगरानी में लिया गया।
विज्ञापन
काफी समय से कर रहे थे रेकी : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से धर्मवीर सिंह पर नजर रख रहे थे। 17 अगस्त को अधिक रकम वसूलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने पीछा कर सेनपुर बंबा के पास लूट की। पुलिस के अनुसार, आरोपी दूसरी वारदात की तैयारी में थे, तभी पकड़ लिए गए।