{"_id":"642c25ea0764f1a8000621e4","slug":"roadways-bus-started-from-hasayan-to-noida-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: लंबे इंतजार के बाद हसायन से नोएडा के लिए शुरू हुई रोडवेज बस, सुबह छह बजे होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: लंबे इंतजार के बाद हसायन से नोएडा के लिए शुरू हुई रोडवेज बस, सुबह छह बजे होगी रवाना
Tue, 04 Apr 2023 06:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Apr 2023 06:58 PM IST
सार
हसायन से नोएडा के लिए बस सेवा शुरू हो गई। बस पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरदिलनगर तिराहे से सुबह छह बजे शुरू होने के बाद दो मिनट कस्बा के मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के निकट और दो मिनट कोतवाली के निकट खड़ी होने के बाद नोएडा रवाना हो जाएगी, जबकि शाम साढे़ छह बजे फिर यह बस नोएडा से हसायन के लिए वापस लौटेगी।
विज्ञापन
नोयडा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर कस्बा के लोग प्रसन्न होते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हाथरस डिपो ने हसायन से नोएडा तक के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस रोजाना कस्बा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरदिलनगर तिराहे से सुबह छह बजे नगला रति होते हुए नोएडा के परी चौक रवाना होगी। क्षेत्रवासियों ने इस बस सेवा के शुरू होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
मंगलवार को हसायन से नोएडा के लिए बस सेवा शुरू हो गई। बस पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरदिलनगर तिराहे से सुबह छह बजे शुरू होने के बाद दो मिनट कस्बा के मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के निकट और दो मिनट कोतवाली के निकट खड़ी होने के बाद नोएडा रवाना हो जाएगी, जबकि शाम साढे़ छह बजे फिर यह बस नोएडा से हसायन के लिए वापस लौटेगी।
विज्ञापन
हालांकि क्षेत्र के गांव कानऊ से सुबह छह बजे और सुबह नौ बजे कानऊ से करारमई नगला विजन होकर सिकंदराराऊ के रास्ते दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस सेवाएं बंद होने से क्षेत्र के लोग निराश भी हैं। अगर यह बस सेवाएं बहाल हो जाती हैं तो क्षेत्रवासियों के लिए दिल्ली दूर नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन