फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus service started from Hathras to Iglas-Gonda and Khair

Good News: हाथरस को मिलीं चार मिनी बसें, इगलास-गोंडा और खैर की रोडवेज बस सेवा शुरू

Sun, 31 Aug 2025 02:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 02:15 AM IST
सार

तीन साल पहले तक इगलास, गोंडा व खैर के लिए करीब दो दर्जन निजी बसों का संचालन होता था, लेेकिन किन्ही कारणों से इन बसों का संचालन बंद हो गया। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
Roadways bus service started from Hathras to Iglas-Gonda and Khair
रोडवेज बस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस जनपद से छोटी दूरी के मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन की शुरुआत हो गई है। हाथरस से इगलास होते हुए गोंडा व खैर के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग पर चार बसों के संचालन के लिए शासन ने स्वीकृति दी है। शनिवार को पहले दिन दो बसों का संचालन किया गया है। 

विज्ञापन


शासन से हाथरस डिपो को पांच मिनी बसें मिली है। इन बसों की क्षमता 42 सवारियों की है। इन बसों का संचालन छोटे मार्ग पर किया जाना है। इसलिए हाथरस से इगलास, गोंडा होते हुए खैर तक इन बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह बसें रोजाना तीन-तीन चक्कर लगाएंगी। इससे इस मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक इस मार्ग पर बसों का संचालन न होने के चलते यात्रियों को टुकड़ों में टेंपो या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन


निजी बसों का संचालन बंद 
तीन साल पहले तक इगलास, गोंडा व खैर के लिए करीब दो दर्जन निजी बसों का संचालन होता था, लेेकिन किन्ही कारणों से इन बसों का संचालन बंद हो गया। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसीलिए हाथरस डिपो ने मिनी बसों के लिए इस मार्ग को चुना, ताकि यहां यात्रियों को सुविधा दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 अगस्तींजीतंे ज से इगलास, गोंडा और खैर के लिए चार मिनी बसों का संचालन शुरू किया गया है। पहले दिन यात्रियों की संख्या के आधार पर मात्र दो बसों का ही संचालन किया जा सका। यात्रियों की संख्या के अनुसार सभी चारों बसें इस मार्ग पर रोजाना तीन-तीन चक्कर लगाएंगी। -प्रदीप यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed