{"_id":"5ff1fe828ebc3e3eaf215f5f","slug":"roadways-bus-not-during-due-to-rain-hathras-news-ali252724997","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में खड़ी रहीं बसें, डिपो को दो लाख रुपये से ज्यादा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में खड़ी रहीं बसें, डिपो को दो लाख रुपये से ज्यादा नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिगड़े मौसम के मिजाज का असर रविवार की सुबह रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ा। बारिश और सर्दी बढ़ने के चलते यात्रियों की संख्या में गिरावट आई। इस कारण कार्यशाला में एक दर्जन से अधिक बसें खड़ी रहीं। डिपो को रविवार को दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। पौष मास में हर रोज आमदनी में गिरावट आने से डिपो के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
उल्लेखनीय है कि नए साल में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाये रहे। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। शाम को फिर से झमाझम बारिश होने से बस स्टैंड पर सन्नाटा पसर गया। यात्रियों की कमी के चलते रविवार को एक दर्जन से अधिक बसों का संचालन नहीं हुआ, जिससे डिपो को दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।