{"_id":"64babeb7f7000bab91020c59","slug":"roadways-bus-driver-arrested-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज बस चालक गिरफ्तार, बस-मोपेड की टक्कर में हुई थी पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज बस चालक गिरफ्तार, बस-मोपेड की टक्कर में हुई थी पति-पत्नी की मौत
Fri, 21 Jul 2023 10:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:52 PM IST
सार
मीरा देवी और उसके पति राजकुमार सादाबाद में रिश्तेदारी से अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव भवन खेड़ा लौट रहे थे। गांव समामई के निकट खतौली डिपो की रोडवेज बस ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बस की चपेट में आकर एक गोवंश भी मर गया। उपचार के लिए ले जाते समय दंपती की रास्ते में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासनी के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात को गांव समामई के निकट रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार दंपती की मौत के मामले में पुलिस ने बस के चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक महिला के मामा पूरन सिंह निवासी दरियापुर ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि उनकी भांजी मीरा देवी और उसके पति 35 वर्षीय राजकुमार सादाबाद में रिश्तेदारी से अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव भवन खेड़ा लौट रहे थे। गांव समामई के निकट खतौली डिपो की रोडवेज बस ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बस की चपेट में आकर एक गोवंश भी मर गया।
विज्ञापन
उपचार के लिए ले जाते समय दंपती की रास्ते में मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक केडी शर्मा का कहना है कि रोडवेज बस एवं उसके चालक को पकड़ लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन