फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways AC bus collides with truck, six people injured

Hathras: रोडवेज एसी बस ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन साल के मासूम सहित छह लोग घायल

Fri, 01 Sep 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 07:26 PM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर जरैया मोड़ के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आगरा की तरफ से जा रही यूपी  रोडवेज की वातानुकूलित बस ने सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक व बस के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Roadways AC bus collides with truck, six people injured
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाइवे के जरैया मोड़ पर रोडवेज की वातानुकूलित बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में ट्रक चालक सहित बस में सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बस में फंसे चालकों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। बस चालक को गंभीर हालत में हाथरस के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर जरैया मोड़ के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आगरा की तरफ से जा रही यूपी  रोडवेज की वातानुकूलित बस ने सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक व बस के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस चालक राकेश पुत्र लौकमन निवासी आगरा, ट्रक चालक राजेंद्र यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी बिहार व बस में सवार राखी कौर निवासी आगरा, दुर्गेश पत्नी प्रीतम निवासी बुलंदशहर, बाइक सवार नवी हसन पुत्र स्माइल निवासी अलीगढ़ व तीन वर्षीय मासूम मोहन निवासी बुलंदशहर घायल हो गए।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बस चालक के गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी पर मौके पर पहुंची एसडीएम लवगीत कौर ने बस व ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed