{"_id":"6a208833aafe835956072c10","slug":"roads-and-drains-will-be-constructed-in-mendu-hathras-news-c-56-1-hts1003-149450-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कस्बा मेंड़ू में बनेंगी सड़कें और नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कस्बा मेंड़ू में बनेंगी सड़कें और नालियां
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
मेंडू में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर पंचायत ने 77.77 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी है। यह कार्य 15वें वित्त आयोग की टाइड और अनटाइड ग्रांट की शेष धनराशि से कराए जाएंगे।
नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जलनिकासी को सुदृढ़ बनाने के लिए नालियों और नालों का निर्माण एवं मरम्मत की जाएगी। जिन क्षेत्रों में सड़क और जलनिकासी की समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा।
ईओ संदीप सक्सैना के अनुसार निर्माण कार्य पूरा होने से नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। विकास कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। संवाद