{"_id":"63d6d0c37e36f95bec732676","slug":"road-accidenthathras-newsdeath-in-accident-hathras-news-c-2-1-32468-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सगाई से लौट रहे युवक समेत दो की हादसे में मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सगाई से लौट रहे युवक समेत दो की हादसे में मौत, मुकदमा दर्ज
Mon, 30 Jan 2023 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:32 AM IST
सार
सासनी से सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को दयानतपुर के निकट एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान एक राहगीर भी उसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सासनी से सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को दयानतपुर के निकट एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान एक राहगीर भी उसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी अवनीश (18) पुत्र राजकमल और योगेश पुत्र कैलाश चंद्र शनिवार को सासनी में एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दयानतपुर के निकट बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक अन्य राहगीर जयप्रकाश (45) पुत्र मूलचंद निवासी छिपेटी बाजार सासनी भी बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर अवनीश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश और योगेश का उपचार शुरू कर दिया गया। लेकिन रात करीब दो बजे जयप्रकाश की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत होने पर योगेश को आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे में हुई दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में दोनों ही मृतकों के परिवार व गांव के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। जहां पर मृतकों के गांव के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव उनके गांव पहुंचा, तो दोनों गांवों में मातमी सन्नाटा छा गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।