फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RM got angry after seeing the web of wires in roadways buses

Hathras News: रोडवेज बसों में तारों का मकड़जाल देखकर आरएम भड़के

Fri, 02 Jun 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 02 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
RM got angry after seeing the web of wires in roadways buses
रोडवेज बसों में चालक की सीट के पास तारों के मकड़जाल को लेकर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) सतेंद्र वर्मा सख्त हैं। आरएम को बृहस्पतिवार को एक बार फिर निरीक्षण के दौरान चालक की सीट के पास तारों का जाल दिखा। आरएम ने एआरएम व फोरमैन के वेतन से 500 व सौ रुपये प्रति बस के हिसाब से कटौती की है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। जो नई बसें आई हैं, उनमें वायरिंग सही हैं। पुरानी बसों में चालक की सीट के पास तारों का मकड़जाल है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इसके बाद आरएम ने बीते दिनों निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भी बसों में आरएम को तारों का मकड़जाल दिखा।
विज्ञापन




आरएम सतेंद्र वर्मा का पारा चढ़ गया। आरएम ने एआरएम के वेतन से सौ रुपये प्रति बस व फोनमैन के वेतन से 50 रुपये प्रति बस के हिसाब से कटौती की है। आरएम का कहना है कि बसों में चालक की सीट पर तारों का जाल मिलने पर एआरएम व फोरमैन के वेतन से 500 व सौ रुपये प्रति बस के हिसाब से कटौती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed