फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RLD with us in civic elections, getting full cooperation

Hathras News: नगर निकाय चुनाव में सपा-रालोद पूरी तरह से एक दूसरे के साथ, मिलेगी जीत

Mon, 01 May 2023 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 01 May 2023 12:40 AM IST
सार

नगर निकाय चुनाव में एक बार सपा इस बार जिले की सभी नौ नगर निकायों में जीत हासिल करेगी। हमें हर वर्ग और हर जाति का समर्थन मिल रहा है। पार्टी में किसी भी तरह की कोई कलह या गुटबाजी नहीं है।

विज्ञापन
RLD with us in civic elections, getting full cooperation
देवेंद्र कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव को लेकर सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा का कहना है कि नगर निकाय चुनाव में सपा और रालोद पूरी तरह से एक दूसरे के साथ हैं। रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन और साथ हमें मिल रहा है। नगर निकाय चुनाव में एक बार सपा इस बार जिले की सभी नौ नगर निकायों में जीत हासिल करेगी। हमें हर वर्ग और हर जाति का समर्थन मिल रहा है। पार्टी में किसी भी तरह की कोई कलह या गुटबाजी नहीं है। नगर निकाय चुनाव को लेकर उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश...

विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा कहते हैं कि रालोद ने दो सीटें जरूर नगर निकाय चुनाव में मांगी थी, लेकिन बाद में यह तय हुआ कि सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। रालोद का हमें पूरा समर्थन और साथ मिल रहा है। उनका कहना है कि मुख्य रूप से हमारी टक्कर भाजपा से है तो कुछ निकायों मेंं निर्दलीयों से भी टक्कर है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। हमने पुराने व जनता से जुड़े कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है। एक-एक सीट पर जीत के लिए मेहनत की जा रही है। वह दावा करते हैं कि नगर निकाय चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे। सभी सीटों पर सपा का कब्जा होगा। उन्हें संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। हमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका यह भी कहना है कि जलभराव, पेयजल संकट और गंदगी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं। नगर निकायों द्वारा जनता पर अनावश्यक रूप से कई कर थोप रखे हैं, जबकि जनता को सुविधाएं नहीं मिल रहीं। गंदगी, जलभराव, पानी की किल्लत, टूटी सड़कों से लोग बेहद परेशान हैं। ऐसे मेंं जनता सपा की ओर बड़ी आशा की नजर से देख रही है। हम जनता की कसौटी पर खरा उतरेंगे। हमारे कई वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे।


सपा जिलाध्यक्ष बोले-शादी होते ही फिर जुट जाऊंगा तैयारी में
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा की रविवार को शादी थी। एक सवाल के पूछने पर उन्होंने यह भी बताया कि उनकी आज शादी है, लेकिन इससे चुनाव की तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ रहा। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने काम मेंं जुटे हैं। मैं भी अगले दो-तीन दिन में फिर से नगर निकाय चुनाव की तैयारी व प्रचार में जुट जाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed