{"_id":"69a5be304bddbe31130e9267","slug":"rld-leader-stranded-in-oman-returns-with-family-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ओमान में फंसे रालोद नेता परिवार सहित लौटे, घर लौटने पर कर रहे सुकून महसूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ओमान में फंसे रालोद नेता परिवार सहित लौटे, घर लौटने पर कर रहे सुकून महसूस
Mon, 02 Mar 2026 10:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:13 PM IST
सार
घर लौटने के बाद वह सुकून महसूस कर रहे हैं और मौजूदा हालातों को देखते हुए सुरक्षित घर वापसी के लिए ईश्वर का धन्यवाद कह रहे हैं।
विज्ञापन
रालोद नेता प्रवीन पौनिया अपनी पत्नी-बहन व बेटी के साथ
- फोटो : स्वयं
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव करील निवासी रालोद नेता प्रवीन पौनियां अपनी बेटी, पत्नी और बहन के साथ 26 फरवरी को ओमान घूमने गए थे। वह 2 मार्च की रात को सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
27 फरवरी को वह मस्कट शहर के एक होटल में ठहरे थे। 28 फरवरी को अमेरिका और इस्ररायल के ईरान पर हमले के बाद वहां तनावपूर्ण हालात पैदा होने के कारण उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिससे वह परिवार सहित वहां फंस गए थे।
विज्ञापन
प्रवीन ने बताया कि वह 2 मार्च की सुबह गोवा पहुंच गए और वहां से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। घर लौटने के बाद वह सुकून महसूस कर रहे हैं और मौजूदा हालातों को देखते हुए सुरक्षित घर वापसी के लिए ईश्वर का धन्यवाद कह रहे हैं।
विज्ञापन