{"_id":"64207b7239eab99690009a9c","slug":"rising-star-hemant-brajwasi-tied-the-knot-in-hathras-mahotsav-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस महोत्सव: राइजिंग स्टार हेमंत ब्रजवासी ने बांधा समां, कहा सरकार नहीं देती कलाकारों की ओर ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस महोत्सव: राइजिंग स्टार हेमंत ब्रजवासी ने बांधा समां, कहा सरकार नहीं देती कलाकारों की ओर ध्यान
Mon, 27 Mar 2023 02:15 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 02:15 AM IST
सार
हाथरस महोत्सव में गायक हेमंत ब्रजवासी ने कहा कि सरकारें किसी भी कलाकार की ओर कोई ध्यान नहीं देती हैं। कई कलाकार ऐसे हैं, जिनके सामने आज भी रोजी रोटी का संकट है।
विज्ञापन
गायक हेमंत ब्रजवासी हाथरस महोत्सव में प्रस्तुति देते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस महोत्सव में राइजिंग स्टार-2 हेमंत ब्रजवासी के तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी... और सावरें तेरे बिन जिया जाए ना... पर दर्शक जमकर झूमे। बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित रियेलिटी शो के दौरान हेमंत ब्रजवासी ने ब्रज की संस्कृति से छूते हुए कई गानों पर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं इस शो के दौरान फिल्मी गानों पर भी युवा जमकर थिरके।
विज्ञापन
हेमंत ने भजन, सूफी और फिल्मी गाने गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाबी गानों की धुनों पर युवाओं को झुमाया तो सूफी गाकर उम्रदराज लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। फरमाइशों के आधार पर गाने गाकर सुनाए। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बृज के लाल हेमंत बृजवासी ने अपने सुरों से समा बांधा। उन्होंने ‘वारी वारी जाउं मेरे श्याम सोहना मेरे बांके बिहारी‘ भजन से अपने सुरों का जादू बिखेरा।
विज्ञापन
सरकारें कलाकारों की ओर ध्यान नहीं देती: हेंमत
बांके बिहारी की कृपा से फिल्म गदर-2 में गायन का मौका मिला है। जीनियस फिल्म में भी गाना गया है। इस गाने के बोल थे ... वो नखरे वाली है, राधिका प्यारी है। इसे मेरे पिता ने कंपोज किया था। हाथरस महोत्सव में कार्यक्रम के दौरान राइजिंग स्टार-2 हेमंत ब्रजवासी ने यह जानकारी पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। उनका यह भी कहना है कि सरकारें कलाकारों की ओर ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में कहा कि हर कलाकार का एक दौर आता है। कई सिंगर ऐसे हैं, जिन का एक दौर रहा था। संगीत आपका हमेशा साथ देगा। इस दौर में अंदर की प्रतिभा ही खुद का साथ देती है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे शो के जरिए ही मुझे ये उपलब्धि मिली है। ब्रज की छोटी-छोटी गलियों की वजह से ही मुझे आज ये आयाम मिला है। लोगों की जुबान से सुना है कि ब्रज को हेमंत ने गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि सरकारें किसी भी कलाकार की ओर कोई ध्यान नहीं देती हैं। कई कलाकार ऐसे हैं, जिनके सामने आज भी रोजी रोटी का संकट है। कलाकार एक ऐसी प्रजाति है, जो खुद ही अपना ध्यान देते हैं। कलाकार हमेशा जिंदगी के साथ जद्दोजहद करते हैं। हम रातों को जगते हैं, लोग रातों को सोते हैं।
हेमंत ने काका हाथरसी को किया याद
प्रसिद्ध गायक हेमंत ब्रजवासी ने काका हाथरसी को याद किया। उन्होंने कहा कि कि काका की कविताएं पूरे देश भर में प्रसिद्ध हुई है। इस धरती पर मुझे गाने का मौका मिला। अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं। हाथरस से मेरा पुराना नाता है।