फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rice warehouse owner beats supervisor in Sasni, Hathras

बेरहमी: राइस मिल संचालक ने वेयर हाउस के सुपरवाइजर को पीट कर मार डाला, मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Oct 2023 08:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 08:29 PM IST
सार

मृतक सुपरवाइजर के पिता देवकीनंदन ने कहा है कि कंपनी के गोदाम में सुबह करीब दस बजे  पुनीत अग्रवाल जो कि पास की कंपनी अष्ट लक्ष्मी राइस मिल का मालिक है, अपने साथ दो तीन अज्ञात आरोपियों के साथ आया। आरोपी जबरन वेयर हाउस से माल निकालकर ले जाने लगा। नरेंद्र ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। 

विज्ञापन
Rice warehouse owner beats supervisor in Sasni, Hathras
मृतक सुपरवाइजर नरेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में कोतवाली सासनी क्षेत्र के चौपाल सागर के निकट कुसुम अग्रवाल वेयर हाउस के सुपरवाइजर द्वारा जबरन माल ले जाने का विरोध करने पर राइस मिल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुपरवाइजर को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर अरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

लाठी जिससे पीटा गया
विज्ञापन


देवकीनंदन पुत्र शिवलाल निवासी राजनगर कोतवाली सादाबाद ने तहरीर देते हुए कहा है कि उनका बेटा नरेंद्र कुमार गोर्गशन वेयर हाउस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की शाखा कुसुम अग्रवाल वेयर हाउस निकट चौपाल सागर अलीगढ़ रोड में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। वह रोजाना की तरह शनिवार को भी काम पर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के जूते
देवकीनंदन ने कहा है कि कंपनी के गोदाम में सुबह करीब दस बजे  पुनीत अग्रवाल जो कि पास की कंपनी अष्ट लक्ष्मी राइस मिल का मालिक है अपने साथ दो तीन अज्ञात आरोपियों के साथ आया। आरोपी जबरन वेयर हाउस से माल निकालकर ले जाने लगा। नरेंद्र ने इसका विरोध किया। इसपर आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। 

चीख पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय निवासी हेमराज व सत्यप्रकाश उसे बचाने की कोशिश की। आरोपी उन्हें भी मारने के लिए दौड़े। जिससे वह जान बचाकर वहां से बाहर भाग आए। बाद में नरेंद्र का सहकर्मी सुशील कुमार उसे जिला अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
मृतक की बाइक

मामले की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के पिता देवकीनंदन की तहरीर के आधार हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

राइस गोदाम

इस संबंध में सासनी कोतवाली प्रभारी केशव दत्त शर्मा का कहना है कि मामले में एक नामजद सहित चार अरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

लदा हुआ धान
बूढ़े पिता से छिन गया बुढ़ापे का एक मात्र सहारा
जिला अस्पताल में अपने बेटे नरेंद्र का शव देखकर देवकीनंदन रोने बिलखने लगे। नरेंद्र उनके एक लौते बेटा था। आरोपियों ने उनके बुढ़ापे का एक लौता सहारा भी छिन गया। नरेंद्र ने अपने पीछे रोते बिलखते दो बेटे व दो बेटियां छोड़ी हैं। देवकीनंदन को अब उनके पालन पोषण की फिक्र सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed