{"_id":"64b04c0fab8c875df80d9831","slug":"reward-announced-on-sanjay-murder-accused-hathras-news-c-56-1-hts1001-2183-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संजय हत्याकांड के आरोपियों पर इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संजय हत्याकांड के आरोपियों पर इनाम घोषित
Fri, 14 Jul 2023 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
एसी मिस्त्री संजय हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है। इस मामले में दो अरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर लाला का नगला में पांच जुलाई को बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने दुकान पर बैठे एसी मिस्त्री संजय पुत्र जगदीश निवासी गणेश सिटी गिजरौली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना में शामिल देवेंद्र उर्फ देवू पुत्र सतीशचंद्र निवासी रहना कलां थाना हाथरस गेट व मोनिषकांत शर्मा पुत्र अमीकांंत शर्मा निवासी चित्रकूट बगीची थाना कोतवाली को आरपीएम स्कूल के पास रजबहे की पटरी से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।
आरोपी मोनिषकांत ने पुलिस बताया कि घटना उसने अपने एक अन्य साथी गौरव चौधरी पुत्र जगनपाल निवासी वमनगढ़ी थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ के साथ मिलकर रुपयों के लालच में की थी। देवेंद्र, संतोष जाट पुत्र रामबिहारी निवासी गांव महामौनी थाना मुरसान व रामू पुत्र हरीशंकर निवासी नगला पदू थाना मुरसान के कहने पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
रामू व एसी मिस्त्री संजय में संपत्ति के लेनदेन का विवाद था। पुलिस तभी से तीनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है। एसपी अशोक कुमार का कहना है कि अब पुलिस ने तीनों फरार आरोपी रामू पर 10 हजार, गौरव पर 10 हजार व संतोष जाट पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।