फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Revenue inspector arrested for taking bribe of Rs 15 thousand

Hathras News: 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, अधिकारी व कर्मचारियों में मची खलबली

Wed, 20 Mar 2024 05:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

हाथरस जिले में रिश्वतखोरी पर एक और सरकारी मुलाजिम की गिरफ्तारी ने सरकारी महकमों में खलबली मचा दी है। सात दिन के बाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है।

विज्ञापन
Revenue inspector arrested for taking bribe of Rs 15 thousand
राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम पकड़े जाने के बाद - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित तहसील सदर में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को 20 मार्च को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा की टीम ने 15000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कानूनगो को टीम अपने साथ आगरा ले गई। विजिलेंस की गई कार्रवाई से पूरे दिन तहसील सदर के अधिकारी व कर्मचारियों में खलबली मची रही।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुराकलां निवासी मुनेश कुमार व उनके भाइयों की गांव मौजा पुरा कलां स्थित भूमि की पैमाइश को लेकर चल रहा है। जब यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो अधिकारियों ने भूमि की मेड़बंदी की पैमाइश कराने के आदेश दिए। मेड़बंदी के लिए तहसील सदर में तैनात राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम किसान से रिश्वत में 30 हजार रुपये मांग रहा था। पिछले दिनों किसान ने 15 हजार रुपये राजस्व निरीक्षक को दे भी दिए। किसान ने इसकी लिखित में शिकायत पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा से की थी। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा था कि राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम द्वारा कार्य के बदले में 15 हजार हजार रुपये की और मांग की जा रही है। राजस्व निरीक्षक ने पैसे लेने के लिए 20 मार्च को किसान को तहसील सदर स्थित अपने कार्यालय में बुलाया। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा की टीम तहसील सदर कार्यालय पहुंच गई। राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार करने के लिए विजिलेंस ने अपना जाल बिछाया। टीम ने योगेंद्र गौतम को किसान से 15000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक को टीम अपने साथ आगरा ले गई। विजिलेंस ने थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ दूसरी कार्रवाई
हाथरस जिले में रिश्वतखोरी पर एक और सरकारी मुलाजिम की गिरफ्तारी ने सरकारी महकमों में खलबली मचा दी है। सात दिन के बाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है। पिछले सप्ताह 14  मार्च को अलीगढ़ के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

   
20 मार्च को एक किसान की शिकायत पर आगरा विजिलेंस की टीम ने अलीगढ़ रोड स्थित तहसील सदर कार्यालय से राजस्व निरीक्षक को 15000 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बीते सप्ताह बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण सेल (एंटी करप्शन ब्यूरो) अलीगढ़ की एक टीम ने शहर के अलीगढ़ रोड स्थित अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय से सींच पर्यवेक्षक को एक किसान से वाद निपटाने के नाम पर 6000 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। कुछ माह पहले (एंटी करप्शन ब्यूरो) अलीगढ़ की टीम ने कस्बा सादाबाद में एक उपभोक्ता से रिश्वत लेते हुए विद्युत विभाग के एक कर्मचारी व एक संविदाकर्मी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed