{"_id":"65ef0dcbbc48c50a080ea8a6","slug":"retired-railway-worker-murdered-by-slitting-his-throat-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत पर गए थे खुदे हुए आलू देखने, पीछे से किया प्रहार, सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत पर गए थे खुदे हुए आलू देखने, पीछे से किया प्रहार, सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की गला रेतकर हत्या
Mon, 11 Mar 2024 07:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 07:27 PM IST
सार
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी पत्नी को यह बताकर खेत पर गए थे कि वह खेत पर पड़े गुल्ला एवं किर्री आलू को देखने जा रहे हैं। वह बाइक से खेत पर गए थे। जब उन्हें लौटने में देर हो गई तो पत्नी ने उन्हें कई बार फोन लगाया, लेकिन नहीं उठने पर वह सो गईं। सुबह पत्नी को उनकी हत्या की सूचना मिली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी सेवानिवृत रेलवेकर्मी की बाइक और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मान सहाय निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त 67 वर्षीय शीलेंद्र कौशिक उर्फ बाटी पुत्र लालाबाबू की 10 मार्च रात को उनके खेत पर तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। 11 मार्च की सुबह उनका शव खेत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अंशु की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव मान सहाय निवासी शीलेंद्र कौशिक सात साल पूर्व रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही रहकर खेती कर रहे थे। उनके पास 15 बीघा खेत था। उन्होंने आलू की फसल की थी। उनके एक पुत्री एवं एक पुत्र है। पुत्री की उन्होंने शादी कर दी थी और पुत्र नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 10 मार्च को उन्होंने खुदे हुए मोटे आलू बेच दिए थे। रात को वह पत्नी को यह बताकर खेत पर गए थे कि वह खेत पर पड़े गुल्ला एवं किर्री आलू को देखने जा रहे हैं। वह बाइक से खेत पर गए थे। जब उन्हें लौटने में देर हो गई तो पत्नी ने उन्हें कई बार फोन लगाया, लेकिन नहीं उठने पर वह सो गईं। सुबह पत्नी को उनकी हत्या की सूचना मिली।
विज्ञापन
सुबह होने पर जब लोग अपने खेत पर जाने लगे। तभी उनको रास्ते में बाइक एवं शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कुछ देर बाद सीओ सादाबाद गोपाल सिंह भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को भी बुलवा लिया गया। सीओ का कहना है कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली सादाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
गला रेतने से पहले पीछे से किया था किसी भारी वस्तु से प्रहार
गांव मान सहाय में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी का गला रेतने से पूर्व उन्हें बाइक से गिराने के लिए किसी ने भारी वस्तु से उन पर प्रहार किया। घटनास्थल पर मृतक की बाइक एवं एक चारपाई की पाटी मिली है। जिस स्थान पर शव पड़ा हुआ था, वहां रास्ते में मोड़ था। इससे प्रतीत होता है कि हत्यारे उस रास्ते से अच्छी प्रकार से वाफिक थे। अनुमान है कि शीलेंद्र ने जैसे ही बाइक को धीमे कर उसे कच्चे मोड़ पर मोड़ने का प्रयास किया, उसी समय घात लगाए हमलावरों ने उसके सिर पर पाटी का प्रहार कर दिया, जिससे वह बाइक से गिर गए। इसके बाद हमलावरों ने किसी तेज धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। ग्रामीणों के अनुसार शीलेंद्र की गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुत्र एवं पुत्री की वह शादी कर चुके थे।