फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Republic Day program at Hathras Reserve Police Line

Republic Day: परेड की राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ली सलामी, 24 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Mon, 27 Jan 2025 11:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 11:08 AM IST
सार

रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ। यूपी के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सलामी ली । समारोह में सराहनीय कार्य करने व विशिष्ट योगदान देने वाले 24 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया ।

विज्ञापन
Republic Day program at Hathras Reserve Police Line
ध्वजारोहण करते राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति - फोटो : पुलिस

विस्तार

76वें गणतंत्र दिवस  पर हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सलामी ली। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले 24 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ। यूपी के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सलामी ली । सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने परेड कमांडर प्रथम बतौर परेड का नेतृत्व किया, साथ में राजकुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक (द्वितीय कमाण्डर), सुशील कुमार, उ0नि0सशस्त्र पुलिस (तृतीय कमाण्डर) रहे। परेड में आठ टोलियों ने भाग लिया, जिसमें सिविल पुलिस, पुलिस लाइन प्लाटून, पीएसी, महिला पुलिस, मोटरसाईकिल दस्ता, पीआरवी वाहन, वज्र वाहन, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, श्वान दल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रहीं । राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ध्वजारोहण किया । शांति के प्रतीक गुब्बारे छोडे़ गये । जिसके बाद परेड का निरीक्षण किया गया । इसके उपरान्त परेड द्वारा हर्ष फायर कर, मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई । तत्पश्चात सभी को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ ग्रहण करायी गयी । 
विज्ञापन


राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि गौरव और सम्मान है । यह दिवस हर भारतीय का अभिमान है । समारोह में सराहनीय कार्य करने व विशिष्ट योगदान देने वाले 24 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया । गणतंत्र दिवस समारोह में श्री रामचन्द्र अग्रवाल कन्या इण्टर कॉलेज, श्रीमती रामश्री देवी कन्या इण्टर कॉलेज सादाबाद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हाथरस, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय सासनी, दून पब्लिक स्कूल, सीमैक्स इन्टरनेशनल स्कूल सासनी, सेन्ट फ्रांसिस इण्टर कॉलेज हाथरस, बीएलएस पब्लिक स्कूल हाथरस, मातृछाया साधना केन्द्र हाथरस आदि के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान

राष्ट्रपति का पुलिस पदक
1.  सेवानिवृत् उ0नि0स0पु0 राजपाल सिंह 
2.  मु0आ0चा0 ज्वाला प्रसाद थाना मुरसान जनपद हाथरस
पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह गोल्ड मैडल
1.  उ0नि0 धीरज गौतम एसओजी जनपद हाथरस 
2.  मु0आ0 सचिन कुमार एसओजी जनपद हाथरस 
पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मैडल
1.  निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम प्रभारी एसओजी जनपद हाथरस
पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
1.  निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस 
2.  मु0आ0चा0 त्रिलोक चन्द्र शर्मा थाना सासनी जनपद हाथरस 
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा का अति उत्कृष्ट/ सराहनीय प्रशंसा पत्र सम्मान चिन्ह 
1.  निरीक्षक सतेन्द्र राघव- प्रशंसा पत्र
सम्मान
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा का अति उत्कृष्ट/सराहनीय प्रदत्त प्रशंसा पत्र सम्मान चिन्ह
1.  कम्प्यूटर आपरेटर उमेश कुमार – प्रशंसा पत्र 
2.  आरक्षी 625 अशोक कुमार- प्रशंसा पत्र 
3.  आरक्षी 183 शशि कुमार- प्रशंसा पत्र 
4.  महिला आरक्षी327 बबली - प्रशंसा पत्र  
परेड कमाण्डरों को स्मृति चिन्ह
1.  प्रथम कमाण्डर- हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी लाइन / सादाबाद 
2.  द्वितीय कमाण्डर - राजकुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक
3.  तृतीय कमाण्डर- सुशील कुमार, उ0नि0 सशस्त्र पुलिस 
परेड में सम्मिलित प्लाटून कमाण्डरो को स्मृति चिन्ह 
1.  प्रथम टोली कमाण्डर- उ0नि0 सचिन कुमार चौधरी 
2.  द्वितीय टोली कमाण्डर- उ0नि0प्र0 अजयराज 
3.  तृतीय टोली कमाण्डर- उ0नि0प्र0 धर्मेन्द निरंजन 
4.  चतुर्थ टोली कमाण्डर- उ0नि0 बीनेश कुमार 
5.  पंचम टोली कमाण्डर- म0उ0नि0 रितु तोमर
6.  षष्टम टोली कमाण्डर- उ0नि0 प्रशांन्त मोहन 
7.  सप्तम टोली कमाण्डर- अजीत सोनी 
8.  अष्टम टोली कमाण्डर- कुमारी रश्मी 
9.  मोटर साइकिल दस्ता – उ0नि0 ममता 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed