फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report sent to government against Revenue Inspector arrested for taking bribe

कानूनगो रिश्वत कांड: एसडीएम ने शासन को भेजी आख्या, जल्द होगी विभागीय कार्रवाई, 15 हजार घूस लेते पकड़ा था आरोपी

Thu, 21 Mar 2024 04:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 04:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा की टीम ने योगेंद्र गौतम को किसान से 15000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक को टीम अपने साथ आगरा ले गई।उक्त मामले में अब एसडीएम सदर ने शासन को विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन
Report sent to government against Revenue Inspector arrested for taking bribe
राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम पकड़े जाने के बाद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस तहसील सदर स्थित कार्यालय से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर ने शासन को आख्या भेज दी है। अब उक्त आरोपी कानूनगो पर जल्द ही शासन से कार्रवाई की जाएगी।                      

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुराकलां निवासी मुनेश कुमार व उनके भाइयों की गांव मौजा पुरा कलां स्थित भूमि की पैमाइश को लेकर वाद चल रहा था। जब यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो अधिकारियों ने भूमि की मेड़बंदी की पैमाइश कराने के आदेश दिए। मेड़बंदी के लिए तहसील सदर में तैनात राजस्व निरीक्षक यानी कानूनगो योगेंद्र गौतम किसान से रिश्वत में 30 हजार रुपये मांग रहा था। पिछले दिनों किसान ने 15 हजार रुपये राजस्व निरीक्षक को दे भी दिए। 
विज्ञापन


किसान ने इसकी लिखित में शिकायत पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा से की थी। शिकायत में कहा था कि राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम द्वारा कार्य के बदले में 15 हजार हजार रुपये की और मांग की जा रही है। राजस्व निरीक्षक ने पैसे लेने के लिए 20 मार्च को किसान को तहसील सदर स्थित अपने कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा की टीम ने योगेंद्र गौतम को किसान से 15000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक को टीम अपने साथ आगरा ले गई।उक्त मामले में अब एसडीएम सदर ने शासन को विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed