फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed against four including wife and sons in the murder of Buddha Singh

30 साल बाद आंगन में निकला कंकाल: बुद्ध सिंह की हत्या में पत्नी और बेटों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Sep 2024 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 11:00 PM IST
सार

गांव गिलोंदपुर निवासी पंजाबी सिंह ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की उसके पिता वर्ष 1994 से लापता चल रहे हैं। करीब डेढ़ माह पहले उसका अपने भाइयों से झगड़ा हुआ तो पता चला कि उन्होंने पिता की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Report filed against four including wife and sons in the murder of Buddha Singh
कंकाल निकालने के लिए घर के बरामदे में खोदाई करते मजदूर - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में मुरसान के गांव गिलोंदपुर में 30 साल पहले हुई बुद्ध सिंह की हत्या में पुलिस ने थाना मुरसान पर उनकी पत्नी, दो बेटों और गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 28 सितंबर को मृतक के भाई मिहीलाल और  बेटे पंजाबी सिंह के भी डीएनए जांच के लिए नमूने लिए। इनका मिलान कंकाल के डीएनए से कराया जाएगा। 

विज्ञापन


गांव गिलोंदपुर निवासी पंजाबी सिंह ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की उसके पिता वर्ष 1994 से लापता चल रहे हैं। करीब डेढ़ माह पहले उसका अपने भाइयों से झगड़ा हुआ तो पता चला कि उन्होंने पिता की हत्या कर दी थी। 26 सितंबर को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में घर के आंगन में दबा कंकाल बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पंजाबी सिंह की शिकायत पर खोदाई कराकर कंकाल बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद डीएनए जांच के लिए कंकाल से नमूना लिया गया। उसे और दो परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर पंजाबी सिंह की मां उर्मिला देवी, भाई मुकेश व प्रदीप और गांव के राजवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद उर्मिला फिलहाल बेटे पंजाबी सिंह के पास ही रह रही है। उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed