फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   report card will provided to class fifth and eight student

पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड देने के निर्देश

Sun, 06 Sep 2020 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
report card will provided to class fifth and eight student
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा पांच और आठ पास करने वाले बच्चों को अब रिपोर्ट दिए जाएंगे। बीएसए ने पत्र जारी कर रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाने के निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिए हैं। रिजल्ट कार्ड उपलब्ध नहीं कराए जाने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में सत्र 2019-20 के अध्ययनरत पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की कोरोना के चलते वार्षिक परीक्षा नहीं हो सकी है। शासन ने अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाने के निर्देश दिए थे। वार्षिक परीक्षा के लिए छमाही परीक्षा के ही अंकों को वार्षिक परीक्षा के अंक मानकर दोनों को जोड़कर छमाही और वार्षिक परीक्षाफल तैयार कराने के निर्देश बीएसए ने सभी बीईओ को दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को छठवीं और नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने में परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि बीईओ को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने विकास खंड के सभी प्रधानाध्यापकों को अपने स्तर से निर्देशित करें कि पांचवीं व आठवीं कक्षा के प्रत्येक बच्चे को रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी प्रधानाध्यापक द्वारा रिजल्ट कार्ड उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed