{"_id":"63ee9cd378862140790a3d7d","slug":"remove-bad-vehicles-parked-in-the-parking-lot-get-the-station-beautified-hathras-news-c-2-1-46946-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पार्किंग में खड़े खराब वाहन हटाएं, स्टेशन का कराएं सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पार्किंग में खड़े खराब वाहन हटाएं, स्टेशन का कराएं सौंदर्यीकरण
Fri, 17 Feb 2023 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन का निरीक्षण करती डीआरएम।
- फोटो : संवाद
पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक ने बृहस्पतिवार को सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में सौंदर्यीकरण कराने और वहां पार्किंग में खड़े दुर्घटनाग्रस्त व अन्य वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। इससे पहले पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
डीआरएम ने निर्देश दिए कि यात्रियों की जानकारी के लिए साइन बोर्ड सही स्थानों पर लगाए जाएं। यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। अधीनस्थों से उन्होंने स्टेशन पर लिफ्ट लगाने को लेकर भी चर्चा की। स्टेशन पर एक शहर एक उत्पाद का बैनर लगा है लेकिन अभी यहां काउंटर नहीं लगाया गया है। इस पर भी उन्होंने स्टेशन के अधिकारियों से जानकारी मांंगी और काउंटर लगवाने के निर्देश दिए।
मथुरा से लौटते समय स्टेशन पर रुकीं डीआरएम
इससे पहले डीआरएम विंडो निरीक्षण करते हुए सीधे मथुरा चली गई और स्टेशन पर नहीं रुकीं। तब उन्होंने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस पर रेलवे कर्मियों ने राहत की सांस ली लेकिन जब उन्हें यह जानकारी मिली कि अब डीआरएम मथुरा से लौटते हुए सिटी स्टेशन रुकेंगी तो स्टेशन प्रशासन में खलबली मच गई और कर्मचारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए।