{"_id":"640b85e7bc496eb7010a0c64","slug":"register-farmers-to-sell-wheat-will-be-purchased-from-april-1-hathras-news-c-2-1-63353-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गेहूं को बेचने के लिए पंजीकरण कराएं किसान, एक अप्रैल से होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गेहूं को बेचने के लिए पंजीकरण कराएं किसान, एक अप्रैल से होगी खरीद
Sat, 11 Mar 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:02 AM IST
सार
गेंहू को बेचने के लिए पंजीकरण कराना आवश्क है। पंजीकरण की शुरुआत हो गई है। इस बार 2125 रुपये मूल्य तय किया गया है। एक अप्रैल से 15 जून तक फिर से खरीद शुरू होगी। खरीद के लिए जिले में 59 क्रय केंद्र तय किए गए हैं।
विज्ञापन
गेहूं खरीद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में 59 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो रही है। इसके लिए किसानों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस बार गेंहू का समर्थन मूल्य 2125 रुपये तय किया गया है। इस बार शासन स्तर से गेंहू खरीद पर जोर है। पिछले साल की अपेक्षा खरीद के लक्ष्य में भी बढ़ोत्तरी होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले साल हाथरस जिले में 67 क्रय केंद्रों पर 67 हजार मैट्रिक टन का लक्ष्य आया था। मंडी में गेंहू का रेट अधिक होने के चलते खरीद का आंकड़ा रफ्तार नहीं पकड़ सका। अब एक अप्रैल से 15 जून तक फिर से खरीद शुरू होगी। खरीद के लिए जिले में 59 क्रय केंद्र तय किए गए हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर खरीद की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार का कहना है कि गेंहू को बेचने के लिए पंजीकरण कराना आवश्क है। पंजीकरण की शुरुआत हो गई है। इस बार 2125 रुपये मूल्य तय किया गया है। अभी लक्ष्य मिलना बाकी है।
विज्ञापन