फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Refusal to book parcel at post office

Hathras News: डाकघर में पार्सल बुकिंग से किया इनकार, केंद्र स्तर पर शिकायत के बाद डाक विभाग ने शुरू की जांच

Fri, 19 Jun 2026 07:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 19 Jun 2026 07:37 PM IST
सार

एक सामान्य बीएलडीसी सीलिंग पंखा पार्सल कराने उपडाकघर पहुंचीं, लेकिन कर्मचारियों ने बिना स्पष्ट कारण बताए बुकिंग करने से मना कर दिया। आरोप है कि बाद में विभागीय स्तर पर पार्सल में बैटरी युक्त प्रतिबंधित सामान होने की रिपोर्ट लगाई गई, जबकि पंखे में कोई बैटरी नहीं थी।

विज्ञापन
Refusal to book parcel at post office
सहपऊ उप डाकघर - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सहपऊ उपडाकघर में पार्सल बुकिंग से इन्कार किए जाने के मामले में केंद्र स्तर पर शिकायत पहुंचने के बाद डाक विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता योगेश कुमार निवासी मोहल्ला शुक्लयान ने केंद्रीय शिकायत पोर्टल, पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और अन्य विभागों में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


योगेश के अनुसार, चार जून 2026 को उनकी भाभी एक सामान्य बीएलडीसी सीलिंग पंखा पार्सल कराने उपडाकघर पहुंचीं, लेकिन कर्मचारियों ने बिना स्पष्ट कारण बताए बुकिंग करने से मना कर दिया। इसके बाद पांच जून को शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में विभागीय स्तर पर पार्सल में बैटरी युक्त प्रतिबंधित सामान होने की रिपोर्ट लगाई गई, जबकि पंखे में कोई बैटरी नहीं थी।
विज्ञापन


मामला उच्च स्तर तक पहुंचने पर दिल्ली मुख्यालय के हस्तक्षेप के बाद मथुरा डाक मंडल ने जांच शुरू कर दी। साथ ही संबंधित पार्सल की बुकिंग भी कर दी गई है। जांच अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पार्सल भी भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed