{"_id":"6bb1be21ecd2fc5c70d5b4503e78e4ae","slug":"redusing-tax-jc-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स में गिरावट पर जेसी ने कसे पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स में गिरावट पर जेसी ने कसे पेच
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स में लगातार आ रही गिरावट ने वाणिज्य कर विभाग को चिंता में डाल दिया है। हालात यह हैं कि पिछले कुछ महीनों से विभाग को लक्ष्य पूरा करने के भी लाले पड़ रहे हैं। यही चिंता वाणिज्य कर विभाग मथुरा के संयुक्त आयुक्त कार्यपालन प्रिंस कुमार को यहां खींच लाई। पिछले दिनों एकाएक यहां पहुंचे संयुक्त आयुक्त ने न केवल कार्यालय के एक-एक पटल का मुआयना किया, बल्कि वहां मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक करके टैक्स कलेक्शन और बकाया वसूली की स्थिति का जायजा लिया।
जिस समय जेसी यहां पहुंचे, उस समय ज्यादातर अधिकारी चुनावी मीटिंग में जा चुके थे। लिहाजा वहां मौजूद सहायक आयुक्त खंड एक श्रीमती सीमा ने उनकी अगवानी की। लंबे समय बाद कोई जेसी एक-एक पटल पर घूमा और वहां के कामकाज की प्रगति जानी। कमियां मिलने पर कुछ कर्मियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि यदि अगली बार सुधार नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। उनके कड़े तेवरों से अधिकारी और कर्मी सकते में दिखे। इसके बाद उन्होंने एसी सीमा और कर्मियों के साथ बैठक कर टैक्स कलेक्शन की जानकारी ली। खासकर भट्ठा मालिकों, ठेकेदारों और निर्यातकों से कम टैक्स मिलने पर नाराजगी जताई और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
उनसे कहा कि महीने के आखिर तक टैक्स का लक्ष्य जरूर पूरा हो जाना चाहिए। शासन भी इसे लेकर काफी गंभीर है। इसके बाद अधिवक्ता भी जेसी से मिले। वकीलों ने ऑनलाइन कनेक्टिविटी की समस्या उठाई। रिफंड, धारा 31 और 32 के तहत संशोधन के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न होने की शिकायत की। जेसी ने आश्वस्त किया कि अगली बैठक में आकर इन समस्याओं पर उनसे चर्चा करेंगे और इनका समाधान जरूर कराया जाएगा। एसी से कहा कि लोकल स्तर की जो समस्या हैं, उन्हें जल्द दूर करवा दें।