फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   redcard issues for criminals to control crime

अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए हैं रेडकार्ड

Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
redcard issues for criminals to control crime
गांव भुर्रका में ग्रामीणों के साथ बैठक करते एसपी विनीत जायसवाल, सीओ सुरेंद्र सिंह। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी विनीत जायसवाल, सीओ सुरेंद्र सिंह व कोतवाल प्रवेश राना ने शनिवार को क्षेत्र के एटा बॉर्डर पर बसे ग्राम भुर्रका में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों को बताया गया कि निर्भीक निर्भय होकर मतदान करें। आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें रेड कार्ड दिए गए हैं। इस दौरान ग्रामीणों को विश्वास पत्रक दिए गए।
बैठक में एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि अपनी इच्छानुसार मतदान करें। आपको कोई डराता धमकाता है या धन वस्तु का लालच देकर मतदान को प्रभावित करने की चेष्टा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखें। कोई ऐसा करने की चेष्टा करता है तो तत्काल 112 नंबर पर सूचना दें। शराब पीकर ऊधम मचाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जनपद स्तर पर चुनाव जनसंवाद सेल बनाया गया है, वहां नियुक्त कर्मियों से आप बात कर अपनी शंकाओं का निराकरण कर सकते हैं। कोतवाली क्षेत्र में अराजक तत्वों व आपराधिक लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं। एसपी इस दौरान कोविड के विषय में भी लोगों से बात करते नजर आए। उन्होंने अपील की कि 45 से अधिक आयु वाले कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed