फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rats fire on fire in Putera house, six scorching

चूहों ने कुतरा गैस का पाइप, घर में लगी आग, छह झुलसे

Sun, 30 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हसायन/हाथरस।  
अमर उजाला ब्यूरो हसायन/हाथरस।   Updated Sun, 30 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rats fire on fire in Putera house, six scorching
आग - फोटो : Amar Ujala
हसायन क्षेत्र के गांव मथुरापुर में चूहों ने एक घर में लगे गैस चूल्हे की पाइप को कुतर दिया। रविवार दोपहर को पास में चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान पाइप में आग लग गई। आग पूरे कमरे में फैल गई। इससे कमरे में बैठ पांच बच्चों समेत छह लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हादसे में झुलसने से घायल हुए संजय पुत्र नन्नूमल ने बताया कि चूहों ने गैस चूल्हे में लगी पाइप को कुतर दिया था। परिजनों को इसका पता नहीं चला। रविवार दोपहर को परिवार की महिलाएं कुछ दूरी पर रखे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बना रही थीं। गैस लीक होने के कारण चूल्हे की आग से सिलेंडर के पाइप में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग किचन और कमरे में फैल गई।
विज्ञापन


महिलाओं की चीख पुकार सुनकर संजय और अन्य लोग दौड़े चले आए। घर में मौजूद संजय के बेटे अनुज, अजय और आशीष के अलावा उनके भाइयों के बच्चे शिवा और टिंकू भी आग की चपेट में आ गए। आग पर काबू पाने में संजय भी झुलस गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए और किसी तरह जलते सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर आग पर काबू पाया गया। घायलों को ग्रामीण पहले सीएचसी ले गए जहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed