{"_id":"6634ef7acbcf7292b60e1481","slug":"raped-a-girl-for-five-years-on-the-pretext-of-marriage-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक किया दुष्कर्म, तीन बार कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक किया दुष्कर्म, तीन बार कराया गर्भपात
Fri, 03 May 2024 07:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 07:37 PM IST
सार
युवती का आरोप है कि गांव का ही एक युवक करीब पांच वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता चला आ रहा है। जब युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक टालमटोल करता रहा। युवती का आरोप है कि तीन बार आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया है। युवती ने जब-जब शादी के लिए कहा है तो युवक कहने लगा घर वाले नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव का ही एक युवक करीब पांच वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता चला आ रहा है। जब युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक टालमटोल करता रहा। युवती का आरोप है कि तीन बार आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया है।
विज्ञापन
युवती ने जब-जब शादी के लिए कहा है तो युवक कहने लगा घर वाले नहीं मान रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि जब आरोपी से उसने कहा कि वह अब कानूनी कार्रवाई करेगी तो आरोपी युवक के भाई ने धमकी देते हुए कहा कि हमारे खिलाफ कहीं कोई शिकायत की तो घर वाले तेरा पता नहीं लगा पाएंगे। आरोपी युवक ने गला दबाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. आनंद कुमार, सीओ सिकंदराराऊ।