{"_id":"6692a7d9e0755a0a2f0da723","slug":"rape-of-a-teenage-girl-studying-in-her-maternal-home-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ननिहाल में रह कर पढ़ रही किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाने का आरोप, पीड़िता के मामा ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ननिहाल में रह कर पढ़ रही किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाने का आरोप, पीड़िता के मामा ने दी तहरीर
Sat, 13 Jul 2024 09:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2024 09:45 PM IST
सार
मामा ने आरोप लगाया कि भांजी बचपन से ही ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। 30 मई को जब उसकी भांजी घर से बाजार सामान लेने के लिए गई थी तो आरोपी युवक अपने दो सार्थियों के साथ उसे धमकाकर बाइक पर ले गया। आरोपी युवक उसकी भांजी को अलीगढ़ के गेस्ट हाउस में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ननिहाल में रह रही एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाए जाने का आरोप तीन लोगों पर है। किशोरी के मामा ने 13 जुलाई को समाधान दिवस में अधिकारियों को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कस्बा के एक व्यक्ति ने समाधान दिवस में अधिकारियों को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 15 वर्षीय भांजी बचपन से ही ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह कस्बा के एक व्यक्ति के यहां किराये पर रहता है। आरोप है कि 30 मई को जब उसकी भांजी घर से बाजार सामान लेने के लिए गई थी तो आरोपी युवक अपने दो सार्थियों के साथ उसे धमकाकर बाइक पर ले गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक उसकी भांजी को अलीगढ़ के गेस्ट हाउस में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद किशोरी को सासनी बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। सीओ सिटी राम प्रवेश राय ने बताया है कि समाधान दिवस में आई शिकायत की जांच की जा रही है। शिकायत की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन