{"_id":"68cd896723e41286bc072b9f","slug":"ram-barat-in-hathras-city-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: राम बरात से उत्सव में डूबा शहर, देखने उमड़े श्रद्धालु, धूमधाम से निकली झांकियां, हुई पुष्पवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: राम बरात से उत्सव में डूबा शहर, देखने उमड़े श्रद्धालु, धूमधाम से निकली झांकियां, हुई पुष्पवर्षा
Fri, 19 Sep 2025 10:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:18 PM IST
सार
बरात में चार घोड़ों पर सवार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के अलावा भगवान श्रीगणेश की झांकियों ने सभी का मन मोहा। इस दौरान पूरा शहर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
राम बरात में शामिल राज कुमार
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस शहर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के तहत 19 सितंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाइयों की बरात धूमधाम से निकाली गई। कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। देर रात मुरसान गेट पर सजाई गई जनकपुरी में पहुंचने पर बरात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
शहर के नयागंज हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से 19 सितंबर की शाम को राम बरात का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। रामलीला कमेटी और सार्वजनिक धार्मिक सभा के पदाधिकारियों ने चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी और उनका तिलक किया। इसके बाद बरात ने आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजों के साथ शहर में भ्रमण किया।
विज्ञापन
बरात में चार घोड़ों पर सवार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के अलावा भगवान श्रीगणेश की झांकियों ने सभी का मन मोहा। इस दौरान पूरा शहर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो गया। देर रात मुरसान गेट स्थित जनकपुरी पहुंचने पर बरात का भव्य स्वागत किया गया। यहां जनकपुरी की मनोहारी छटा देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था।
विज्ञापन
बरात में मुख्य रूप से रामलीला के संयोजक डाॅ. अविन शर्मा, रामबहादुर यादव, मुकेश कुमार गौतम, कैलाशचंद अग्रवाल, रामअवतार यादव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल, निरीक्षक रामगोपाल वार्ष्णेय, संरक्षक उमाशंकर शर्मा, सह संयोजक व उपाध्यक्ष अमित यादव, प्रबंधक कृष्ण कुमार गौतम आदि अनेक लोग शामिल थे।