फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ram barat in city

शहर में राम बारात की धूम

Wed, 16 Dec 2015 11:56 PM IST
hathras
hathras Updated Wed, 16 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। सीता-राम विवाह पंचमी के मौके पर श्रीराम दरबार प्रभात फेरी व श्री
विज्ञापन
गोवर्धन सेवा समिति द्वारा श्री सीता-राम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। सीता-राम विवाह से पूर्व मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम से भव्य राम बारात निकाली गई।
बारात में राम-लक्ष्मण के साथ चाराें दूल्हे सरकार घोड़ी पर सवार थे। राम बारात में बैंडबाजों पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते झूमते हुए साथ चल रहे थे। शहर भ्रमण के दौरान राम बारात का विभिन्न बाजारों में आरती उतार व पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया।
बारात के स्वागत के लिए कई जगह तोरण द्वार भी सजाए गए। शहर भ्रमण करते हुए राम बारात तालाब चौराहा स्थित श्रीराम दरबार मंदिर स्थित जनकपुरी पहुंच कर समाप्त हुई। जनकपुरी को आकर्षक विद्युत झालरों व फूल मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। जनकपुरी में कैलाश चंद्र बुटिया के नेतृत्व में राम बारात का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत हुआ। सीता-राम विवाह महोत्सव में दो गरीब कन्याओं का भी विवाह सम्पन्न कराया गया।
विज्ञापन

आयोजकों द्वारा कन्याओं को दान दहेज का भी पूरा सामान दिया गया था। राम बारात में पं. भोले शंकर शर्मा, दाऊदयाल वार्ष्णेय, मनोज बुटिया, योगेंद्र मोहता, कमल वार्ष्णेय, मोहन लाल माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी राजू शर्मा, पं. राजेश, राकेश कुमार बुटिया, त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, विजय वारदाने वाले, मदन मोहन अग्रवाल, अरुण बागला, श्याम अग्रवाल, अभय गर्ग, बृजकिशोर पचौरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed