{"_id":"661d19407275bf77a202bb40","slug":"rajwaha-track-cut-hundreds-of-bighas-of-crops-filled-with-water-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hahras News: रजवाहा की पटरी कटी, सैंकड़ों बीघा फसलों में भरा पानी, खराब फसल के मुआवजे की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hahras News: रजवाहा की पटरी कटी, सैंकड़ों बीघा फसलों में भरा पानी, खराब फसल के मुआवजे की उठी मांग
Mon, 15 Apr 2024 05:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:41 PM IST
सार
नगला हीरा सिंह के निकट में रजवाहा की पटरी अचानक कट गई। जिससे सैंकड़ों बीघा फसलों में पानी भर गया। पानी भरने से फसल भी खराब हो गई। किसानों की खराब फसल के मुआवजे के लिए मांग की है।
विज्ञापन
रजवाहा की पटरी कटने सेफसलों में भरा पानी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान में कलेक्ट्रेट के पीछे गांव नगला हीरा सिंह के पास रजवाहा की पटरी कटने से सैंकड़ों बीघा फसलों में पानी भर गया है। जिसमें किसानों के गेहूं, बाजार, मूंगफली और काशीफल की फसल खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि इस समय जवाहा में तेजी से पानी बह रहा है।
विज्ञापन
14 अप्रैल की देर रात को कलेक्ट्रेट के पीछे नगला हीरा सिंह के निकट में रजवाहा की पटरी अचानक कट गई। जिससे सुबह तक सैंकड़ों बीघा फसलों में पानी भर गया। पटरी कटने से भूरी सिंह की तीन बीघा गेहूं की फसल, गजेंद्र सिंह की चार बीघा, राजवीर सिंह की कुटाई कराई 6 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। जिससे उनके अनाज व भूसा में पानी भर गया है।
विज्ञापन
दलबीर सिंह की 22 बीघा काशीफल की फसल, 6 बीघा मूंगफली की फसल, किसान जगदीश की 22 बीघा बाजार की फसल सहित अन्य किसानों की फसलों में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि रजवाहा की पटरी कटने के बाद जलभराव होने के कारण फसलें बेकार हो गई हैं। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी से पटरी को दुरूस्त कराया है और रजवाहा में पानी को भी कम कराया गया है। किसानों ने खराब फसल के मुआवजे के लिए मांग की है।
विज्ञापन