{"_id":"63dcd6d8fcb56137206b19e8","slug":"rajmistri-killed-or-committed-suicide-dead-body-found-in-potato-field-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: राजमिस्त्री ने की आत्महत्या या हुई हत्या, आलू के खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: राजमिस्त्री ने की आत्महत्या या हुई हत्या, आलू के खेत में मिला शव
Fri, 03 Feb 2023 03:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 03:12 PM IST
सार
चंदपा क्षेत्र के गांव भटेला चाचपुर निवासी राजमिस्त्रीअपनी बुजुर्ग मां व बड़े भाई के साथ रहता था। वह अचानक से घर पर बिना कुछ बताए कहीं चला गया। सुबह घर से 50 कदम की दूरी पर आलू के खेत में नीम के पेड़ के नीचे उसका शव लोगों को पड़ा हुआ नजर आया।
विज्ञापन
मृतक राजमिस्त्री बंटी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव भटेला चाचपुर निवासी राजमिस्त्री का शव घर से 50 कदम की दूरी पर आलू के खेत में नीम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी से फंदा लगा हुआ था। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस राजमिस्त्री की मौत पर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव भटेला चाचपुर निवासी 20 वर्षीय बंटी पुत्र महिपाल राजमिस्त्री का काम करता था। वह गांव में अपनी बुजुर्ग मां व बड़े भाई के साथ रहता था। बृहस्पतिवार की शाम को वह अचानक से घर पर बिना कुछ बताए कहीं चला गया। शुक्रवार की सुबह घर से 50 कदम की दूरी पर आलू के खेत में नीम के पेड़ के नीचे उसका शव लोगों को पड़ा हुआ नजर आया।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। अब पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या करके वहां पर डाला गया है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन