फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University semester examination will start from April 6

Exam: 6 अप्रैल से शुरू होगी आरएमपीएसयू की सेमेस्टर परीक्षा, 27 महाविद्यालयों को बनाया केंद्र

Fri, 05 Apr 2024 11:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 11:41 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि की सेमेस्टर परीक्षा 6 अप्रैल से होगी। हाथरस में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पीसी बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज व राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा को परीक्षा का नोडल केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University semester examination will start from April 6
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ कैंप कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि (आरएमपीएसयू) की सेमेस्टर परीक्षा 6 अप्रैल से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हाथरस जिले के 27 केंद्रों पर शुरू होंगी। महाविद्याविद्यालय परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 6 अप्रैल को महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। 

विज्ञापन


तीन पालियों में 6 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो जाएंगी। पीसी बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज व राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा को परीक्षा का नोडल केंद्र बनाया गया है। नोडल केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंच चुकी है। यहां से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाई जाएगी। इस बीच महाविद्यालय परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को पीसी बागला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य ने शिक्षकों से बैठक कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


इधर 5 अप्रैल को कॉलेजों में प्रवेश पत्र लेने के लिए विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। परीक्षार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed