फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raj hit six for winning runs

रोमांचक मुकाबले में छक्का लगाकर राज ने दिलाई जीत

Thu, 11 Feb 2021 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Raj hit six for winning runs
टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते समाजसेवी इकराम कुरैशी व पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के नगरपालिका क्रीड़ास्थल में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में जमकर चौके-छक्के लगे। पहले ही दिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला राका क्लब दिल्ली व चाहर क्लब आगरा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चाहर क्लब के राज ने आखिरी ओवर में छक्का जड़कर टीम को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
टॉस जीतकर राका क्लब दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 220 रन बनाए। राका क्लब के धीरी सिंह ने सात चौके व छह छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। इसके बाद राहुल ने सात चौके व एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। धर्मेंद्र ने दो चौके व तीन छक्कों के साथ 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाहर क्लब की शुरुआत आक्रामक रही।
विज्ञापन

नवनीत ने अपने 43 रन की पारी में दो चौके व पांच छक्के लगाकर मैच का रोमांच दोगुना कर दिया। रितिक ने चार चौके व एक छक्के की मदद से 36 व राज ने छह चौके व एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। तीन गेंद शेष रहते राज ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। मैच में अंपायरिंग सुभाषचंद्र दीक्षित व चंद्रेश कुमार वार्ष्णेय, कमेंटरी तारिक व राजेंद्र कुमार ने किया। स्कोरर की भूमिका में शरीफ अली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पहला क्रिकेट टूर्नामेंट, मैदान में उमड़ी भीड़
लॉकडाउन के बाद क्षेत्र में आयोजित पहले क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए नगर पालिका क्रीड़ास्थल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी इकराम कुरैशी व पूर्व विधायक ने फीता काटकर किया। बता दें कि यह टूर्नामेंट गत वर्ष सफलता के साथ आयोजित होने के बाद दूसरे वर्ष खेला जा रहा है।

आयोजक अभिषेक सभासद, मुशीर सभासद, राजू अंसारी, मेहरबान कुरैशी, पंकज पचौरी, राजा कुरैशी आदि ने मैच के लिए ग्राउंड को ठीक कराने में काफी समय व पैसे खर्च किए। मैच का लाइव प्रसारण भी होना था लेकिन, कैमरों में तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह संभव नहीं हो पाया। दोपहर 12 बजे पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान व समाजसेवी प्रवक्ता इकराम कुरैशी को आयोजक ढोल नगाड़ों के साथ मैदान में ले गए। वहां उन्होंने बॉल खेलकर टूर्नामेंट का श्रीगणेश कराया।
- लॉकडाउन के बाद टूर्नामेंट का आयोजन कर में प्रसन्नता हो रही है। कम से कम इस बहाने युवाओं की उदासी तो दूर होगी। - मुशीर कुरैशी
- कोरोना के चलते सब सार्वजनिक गतिविधियां बंद रही। अब इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से कम से कम चहल पहल तो बढ़ी। - गौरव
- हमलोग क्रिकेट टूर्नामेंट देखने और खेलने के लिए तरस गए थे। इस टूर्नामेंट के रोमांच ने युवाओं ने जान फूंक दी है। - राजू अंसारी
- लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े खेल की गतिविधियां इस टूर्नामेंट के साथ शुरू हो जाएंगी। इससे खिलाड़ियों का तनाव दूर होगा। - नीरज वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed