फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rain havoc, many homes and walls collapsed

 बारिश का कहर, कई मकान और दीवारें धराशायी

Fri, 27 Jul 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 27 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rain havoc, many homes and walls collapsed
सादाबाद में 18 घंटे बारिश के बाद पानी से लबालब हुए खेत। - फोटो : Amar Ujala
सादाबाद में बुधवार रात से गुरुवार तक लगातार 18 घंटे हुई बारिश लोगों के लिए आफत लेकर अई। सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया और खेत भी पानी से लबालब हो गए। बारिश से गांवों में कई मकान और दीवार गिर गए। इनकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



सादाबाद में बारिश का दौर बुधवार की देर रात करीब दो बजे शुरू हुआ। सुबह छह बजे मूसलाधार बारिश हुई। गुरुवार देर रात तक रुक-रुक की बारिश होती रही। बारिश में रात करीब तीन बजे गांव नगला पोदा में जयवेंद्र सिंह पुत्र लायक सिंह का निर्माणाधीन मकान गिर गया। मकान गिरते ही उनकी 18 वर्षीय बेटी सर्वेश नीचे दब गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव कजरोठी में भूरी सिंह का कच्चा मकान भी ढह गया। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। नगला छीतर में मकान की छत गिरने से इतवारी लाल घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गांव नगला घनी में विजय सिंह का मकान गिर गया। इसी गांव पप्पू पुत्र प्रभुदयाल की टीन गिर गई। मेंबर के मकान की दीवार गिर गई। गांव बहरदोई में पास के ही एक मकान की दीवार गिरने से रामसनेही का एक साल का मासूम बेटा दब गया। आनन फानन में उसे सीएचसी लाया गया। इनके मकान में दरारें पड़ गईं। गांव कजरौठी में देवेंद्र, मुनेश, दिनेश कुमार, साबिर खां, गफ्फार खान, शंकरलाल, नत्थीलाल, धर्मवीर, गौरी शंकर आदि के मकानों में दरारें पड़ गईं। यह मकान गिरासू अवस्था में पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सादाबाद के मोहल्ला मुकेर खाना में नूर मोहम्मद के प्लाट की दीवार गिर गई। सादाबाद में मुरसान रोड पर पानी की वजह से पुलिया टूट गई। सादाबाद कोतवाली के आवासों में भारी बारिश के कारण दरारें पड़ गईं। गांव ऊंचागांव में एक सांड पोखर के पानी के बीचोंबीच फंस गया, बमुश्किल उसे निकाला गया। गांव मई में वेदप्रकाश के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। 

गांव नगला ध्यान में नत्थी के मकान की दीवार गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव कुरसंडा में मदन बजाज की दुकान की छत गिर गई। गांव जटोई में लीलावती के कमरे की छत गिर गई। गांव नानऊ में जयपाल के मकान के दो कमरे और बरामदा ढह गया। इससे घरेलू सामान भी खराब हो गया। गनीमत रही कि घर के लोग टीनशेड में सो रहे थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। गांव अरौठा में राकेश के मकान में भी बारिश से दरारें पड़ गईं। 
----

करबन नदी में 10 साल बाद आया पानी

सादाबाद। नगर की प्रमुख करबन नदी जो कि पिछले 10-12 साल से सूखी पड़ी थी। बारिश के कारण करबन नदी उफान पर आ गई है। 

सुलभ शौचालय हो गए जमींदोज, पड़ी दरारें 

सादाबाद। शौचमुक्त वातावरण के लिए शासन स्तर से गांव गांव सुलभ शौचालय (इज्जतघर) बनव्वाए गए थे, लेकिन बारिश में कई जगह यह सुलभ शौचालय बारिश की भेंट चढ़ गए। कहीं यह जमीन में धंस गए तो कहीं बारिश की वजह से इनकी दीवारों में दरारें पड़ गईं। कुल मिलाकर बारिश ने शौचालयों में प्रयुक्त की गई घटिया सामग्री की पोल भी खोल दी।



मकान, दुकानों में घुसा बारिश का पानी, लोग हुए बेहाल

सादाबाद। नगर में बारिश से हालात काफी बुरे हो गए। कई जगह जलभराव हो जाने की वजह से मकान दुकानों में पानी घुस गया। सुभाष गली, मोहल्ला राजनगर, मुरसान रोड, मथुरा रोड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। बाईपास रोड स्थित कृष्णा इंटर कॉलेज रोड पर भी जलभराव होने से कई मकानों में पानी भर गया। आगरा गेट स्थित पुलिया के समीप स्थित मार्केट में भी पानी भर गया। बारिश से बाजार भी बेरौनक रहे। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि बारिश के कारण जलभराव हुआ था, लेकिन बारिश थमने के साथ ही पानी की निकासी हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed