{"_id":"69cb6d3bbbba88cbef01954c","slug":"rain-and-hailstorm-alert-issued-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: आज से बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, किसानों के लिए दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: आज से बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, किसानों के लिए दी सलाह
Tue, 31 Mar 2026 12:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:14 PM IST
सार
अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक हो सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
धूल भरी आंधी में गमछा से मुंह ढक कर जाता बाइक सवार, आंधी में अलीगढ़ रोड पर उड़ती धूल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर और मौसम विज्ञान विभाग ने हाथरस जिले के लिए मौसम आधारित कृषि परामर्श जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 31 मार्च, एक अप्रैल और चार अप्रैल को जिले में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। 31 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि कानपुर के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक हो सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की गति एक से 10 किमी प्रति घंटा के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कुछ अधिक है। मौसम विभाग ने किसानों को सटीक जानकारी के लिए मेघदूत, मौसम और बिजली की चेतावनी के लिए दामिनी एप का उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
किसानों के लिए सलाह, क्या करें और क्या न करें
मौसम की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि सरसों और आलू जैसी परिपक्व फसलों की खोदाई व कटाई तुरंत कर लें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। कटी हुई फसलों को पॉलिथीन शीट से ढंककर रखें। भिंडी, तरोई, लौकी, खीरा, ककड़ी, मक्का, उड़द और मूंग जैसी फसलों की बुवाई और सिंचाई का कार्य फिलहाल स्थगित कर दें। हवा की विपरीत दिशा में खड़े होकर रसायनों का छिड़काव न करें। छिड़काव केवल साफ मौसम में शाम के समय ही करें। आम के बागों में मिज कीट की रोकथाम के लिए फेनिट्रोथियान का छिड़काव करें और फलों को गिरने से बचाने के लिए उचित घोल का प्रयोग करें।
विज्ञापन