{"_id":"64e2654b906e9f168a0b4daa","slug":"railway-minister-can-inspect-ddfc-track-hathras-news-c-56-1-mrt1060-3650-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीडीएफसी के ट्रैक का रेल मंत्री कर सकते हैं निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीडीएफसी के ट्रैक का रेल मंत्री कर सकते हैं निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे हो या उत्तर मध्य रेलवे सभी का माल भाड़े पर विशेष फोकस है। माल भाड़े को लेकर तैयार किए गए डीएफसीसी ट्रैक पर भी अब रेल मंत्री का फोकस सामने आया है। रेल मंत्री जल्द ही इस ट्रैक का निरीक्षण कर उद्यमियों को और बेहतर सुविधा प्रदान कर सकते हैं। इसका फायदा न्यू हाथरस स्टेशन को भी मिल सकता है।
दिल्ली हावड़ा मुख्य ट्रैक के बराबर से ही डेडीकेटेड फ्रैट कॉरिडोर का ट्रैक भी कुछ सालों से संचालित है। इस ट्रैक पर न्यू हाथरस स्टेशन का सृजन भी कुछ साल पूर्व किया गया है। इस स्टेशन से फिलहाल सीधे तौर पर माल बुकिंग आदि क सुविधा नहीं है, लेकिन आने वाले समय में जनपद के उद्यमियों को तमाम प्रकार की सुविधा मिलने की उम्मीद है। कुछ दिन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव टूण्डला से दिल्ली तक के ट्रैक का निरीक्षण कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार वे इस बीच कुछ एक स्टेशनों का दौरा भी करेंगे। इसे लेकर न्यू हाथरस स्टेशन पर भी तैयारी की जा रही है।