फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   railway also agree for overbridge

ओवरब्रिज के लिए रेलवे भी सहमत

Sat, 28 Nov 2015 11:51 PM IST
hathras
hathras Updated Sat, 28 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
railway also agree for overbridge
हाथरस। सबकुछ सही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब हाथरस के लोगों को तालाब फाटक पर जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी। सांसद राजेश दिवाकर की पहल पर तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने रेलवे के निर्माण कार्यक्रम 2016-17 में शामिल किए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में सांसद को भेजे पत्र में कहा है कि प्रदेश सरकार से ओवरब्रिज निर्माण में सहभागिता के आधार पर आठ बिंदुओं पर सहमति प्राप्त हो चुकी है। रेलवे बोर्ड द्वारा इस काम की स्वीकृति किए जाने के उपरांत रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में सांसद ने 23 अक्तूबर 2015 को पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजीव मिश्र को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने फरवरी माह में इज्जतनगर मीटिंग का हवाला देकर तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की कार्यवाही आगे बढ़ाने की मांग की थी। इस मीटिंग में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा कि प्रदेश सरकार के पश्चात रेलवे अपना अंशदान देने को तैयार है। इससे हाथरस वालों को तालाब चौराहे के जाम के झाम से मुक्ति मिलने की संभावना और बढ़ गई है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के इस सकारात्मक रुख से ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है। अब प्रदेश सरकार पर इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द से जल्द वित्तीय स्वीकृति देने का दवाब भी बढ़ जाएगा। जरूरत है तो सिर्फ शासन में इसके लिए मजबूत पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed