फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raids on marble firms continued till late night

Hathras News: देर रात तक चली मार्बल फर्म पर छापे की कार्रवाई

Thu, 07 Mar 2024 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Raids on marble firms continued till late night
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित चद्रा मार्बल इंड्रस्ट्रीज नामक फर्म के तीन ठिकानों पर मंगलवार देर रात तक जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा ने जांच की। इस जांच में बड़ी कर चोरी सामने आने की बात सामने आई है। फर्म पर कर निर्धारण व जुर्माना आदि का निर्धारण करने के लिए तमाम दस्तावेजों को जब्त कर टीम अपने साथ लेकर गई है। करीब 93 लाख रुपये का माल सीज किया है।
विज्ञापन




जीएसटी की एसआईबी विंग मथुरा ने मंगलवार शाम लगभग चार बजे विनय कुमार अग्रवाल द्वारा संचालित चंद्रा मार्बल इंड्रस्ट्रीज की अलीगढ़ रोड स्थित मुख्य फर्म के साथ मुंशी गजाधर सिंह मार्ग स्थित टाइल्स के एक गोदाम व एलआईसी बिल्डिंग के पीछे टाइल्स, सेनेटरी आदि माल की जांच की। फर्म पर भी बड़ी मात्रा में मार्बल का स्टाक टीम को मिला। टीम की ओर से रात लगभग 12 बजे तक माल के स्टॉक की जांच गई। जानकारी के अनुसार मौके पर माल के स्टॉक, बिक्रय सहित तमाम दस्तावेज अपूर्ण पाए गए हैं। ऐसे में अधिकारियों ने माल की गणना कर स्टॉक का पूरा डाटा एकत्र किया है। इन दस्तावेजों की जांच के बाद कर व जुर्माने का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन






एसआईबी के अधिकारियों की मानें तो मौके पर एक बोगस फर्म भी संचालित पाई गई। इस पर कारोबारी को 80 हजार रुपये का जुर्माना देना है। दरअसर जांच का मुख्य बिंदु ब्रोकन टाईल्स की खरीद बिक्री की जांच थी। अधिकारियों ने बताया कि इस बात की भी जांच की है कि माल कितने का मंगाया जा रहा है और कितने में बेचा जा रहा है। ऐसे में अब जनपद के अन्य मार्बल व टाइल्स कारोबारियों की धड़कने बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








मंगलवार देर रात तक कार्रवाई चली है। कारोबारी का लेखा-जोखा पूरा नहीं था, दस्तावेज पूरे नहीं थे। जनवरी तक के भी प्रपत्र पूरे नहीं थे। मौके पर लगभग 93 लाख रुपये का माल सीज किया गया है।,,,,,,,,,,शशी भूषण त्रिपाठी, उपायुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा, मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed