फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   raid on Hathras flour mill

Hathras: आटा चक्की पर छापा, 160 बोरे राशन का चावल, गेहूं-बाजरा जब्त, राशनकार्ड धारकों से खरीदते सस्ते में अनाज

Fri, 12 Jan 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 10:56 PM IST
सार

हाथरस  के खाती खाना स्थित एक आटा चक्की संचालक द्वारा गेहूं, चावल व बाजरे की खरीद मोपेड चालकों से की जाती थी। स्टॉक जमा कर अन्य जनपदों को बेचा जाता था। पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर 160 बोरे चावल, गेहूं व बाजरे के जब्त किए हैं।
 

विज्ञापन
raid on Hathras flour mill
खातीखाना स्थित एक चक्की पर छापे में पकड़ा गया खाद्यान्न - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस शहर के खाती खाना स्थित एक आटा चक्की पर पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर 160 बोरे चावल, गेहूं व बाजरे के जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह खाद्यान्न उक्त चक्की संचालक द्वारा मोपेड चालकों से लिया जाता था। यह मोपेड चालक गली-गली घूम कर राशन कार्डधारकों से सस्ते दामों पर अनाज लेकर आते थे।

विज्ञापन


जिसे इसी तरह से आटा चक्कियों को बेच दिया जाता है। इसके बाद अनाज दूसरे जनपदों में बेचा जाता है। इस कार्रवाई से खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों में खलबली मच गई है। पूर्ति विभाग की ओर से दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

जब्त अनाज के बोरे
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के खाती खाना में एक आटा चक्की की दुकान पर सरकारी राशन के चावल, गेहूं व बाजरा के स्टॉक होने की सूचना मिली। सूचना पर डीएसओ ध्रुवराज यादव ने मय टीम के मौके पर पहुंचे और अचानक छापा मार दिया। चक्की पर गेहूं, बाजरा व चावल के हाथ से सिले हुए बोरे मिले। टीम ने खाद्यान्न के बोरों को अलग अलग कर दिया। चक्की संचालक द्वारा गेहूं, चावल व बाजरे की खरीद मोपेड चालकों से की जाती थी। स्टॉक जमा कर अन्य जनपदों को बेचा जाता था। 

जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव राज यादव ने बताया कि खाती खाना में संजय कुमार की आटा चक्की है। छापेमारी के दौरान कोई भी मोपेड चालक नहीं मिला। गेहूं, चावल व बाजरे के बोरों को अलग-अलग कराया जा रहा है। सभी की गिनती कर तुलाई कराई जाएगी। जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। जब्त माल को राशन डीलर की सुपुर्दगी में रखा जा रहा है। दुकान संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed