{"_id":"671a7b2e0b73bcaf5d0220f6","slug":"raid-on-ayurveda-medicine-manufacturing-factory-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: आयुर्वेद दवा बनाने की फैक्टरी पर छापा, मौके पर फार्मासिस्ट तक नहीं मिले, सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: आयुर्वेद दवा बनाने की फैक्टरी पर छापा, मौके पर फार्मासिस्ट तक नहीं मिले, सीज की
Thu, 24 Oct 2024 10:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:22 PM IST
सार
शिकायत पर मेंडू स्थित उत्कर्ष आयुर्वेद फैक्टरी पर एडीएम और एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने फैक्टरी में मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन
युर्वेदिक फैक्ट्री में छापेमारी करते एडीएम ,एसडीएम
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के कस्बा मेंडू स्थित उत्कर्ष आयुर्वेद फैक्टरी पर 24 अक्तूबर की शाम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण शर्मा और उपजिलाधिकारी सदर नीरज शर्मा ने छापा मारा। फैक्टरी का संचालन बिना मानकों का पालन किए हो रहा था। लिहाजा एडीएम ने फैक्टरी को सीज करा दिया।
विज्ञापन
एक शिकायत पर मेंडू स्थित उत्कर्ष आयुर्वेद फैक्टरी पर एडीएम और एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने फैक्टरी में मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। एडीएम न्यायिक ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि इस फैक्टरी को 14 अक्तूबर को लाइसेंस मिला है, जबकि मौके पर उपलब्ध माल को देखकर प्रतीत हो रहा है कि फैक्टरी का संचालन कई महीनों से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां तक कि मौके पर कोई भी फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था और न ही दवाएं बनाने के लिए कोई रोस्टर उपलब्ध था। यहां तक कि फैक्टरी के भवन में भी मानकों की अनदेखी पाई गई। इस आधार पर फैक्टरी को सीज करा दिया गया। एडीएम ने बताया कि फैक्टरी में मानकों की जांच आयुर्वेद अधिकारी के माध्यम से कराई जाएगी।