फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rahul Gandhi met the families of Hathras accident victims

Hathras Stampede: पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, मुआवजे पर बोले, पर बाबा पर चुप्पी साध गए

Fri, 05 Jul 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 10:26 PM IST
सार

हाथरस में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया की ओर से बाबा से जुड़े सवालों पर वह चुप्पी साधे रहे। मगर इन गरीब परिवारों को वर्तमान में जल्द से जल्द बड़े मुआवजे की पुरजोर वकालत की।

विज्ञापन
Rahul Gandhi met the families of Hathras accident victims
मीडिया से बात करते राहुल गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

संसद में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 5 जुलाई को हाथरस हादसे के मृतकों के परिजनों के पास संवेदना जताने पहुंचे। उन्होंने अलीगढ़-हाथरस में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटनाक्रम जाना। भावुक होकर कहा, ये बेहद गरीब परिवार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन पीड़ितों की मदद के लिए दिल खोल कर मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की कमियों से यह हादसा हुआ है। उन खामियों को उजागर करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। 

विज्ञापन


हाथरस के सिकंदराराऊ में 2 जुलाई को सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा उसी दिन से देशभर में सुर्खियों में है। सियासी दलों के दिग्गज नेताओं की आवाजाही जारी है। शुक्रवार सुबह सात बजे राहुल गांधी अकराबाद के कस्बा पिलखना पहुंचे, जहां हादसे में मृत चार लोगों के परिजनों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटनाक्रम पर बात करते हुए उनकी समस्याओं और शिकायतों को जाना। अपनी तरफ से भरोसा दिलाया कि अब वह आ गए हैं। हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। किसी भी तरह की लापरवाही या अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद वह हाथरस के विभव नगर कालोनी के ग्रीनपार्क पहुंचे और वहां भी मृतकों के परिजनों से मिले। उन्होंने परिवारों का दुख-दर्द को साझा किया। वही वादा दोहराया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, सांसद इमरान मसूद, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व विधायक विवेक बंसल, प्रदीप माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों से बात करते राहुल गांधी

बाबा पर चुप्पी, मुआवजे पर दिल खोलने की वकालत
हाथरस में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया की ओर से बाबा से जुड़े सवालों पर वह चुप्पी साधे रहे। मगर इन गरीब परिवारों को वर्तमान में जल्द से जल्द बड़े मुआवजे की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। परिवारों को बहुत नुकसान हुआ है। परिवार से बातचीत में सामने आया है कि प्रशासन की कमियों व गलतियों की वजह से हादसा हुआ है। इसकी तह में जाना चाहिए। साथ ही, परिवारों को मुआवजा सही तरीके से मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं यूपी के मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा कि ये परिवार मुश्किल घड़ी में हैं और बेहद गरीब हैं। दिल खोलकर मृतकों के परिजनों को मुआवजा दें। उन्हें मुआवजे की विशेष जरूरत है। ऐसा न हो कि छह माह और साल भर बाद मुआवजा दिया जाए तो उस समय के हालत अलग होंगे। परिजनों से व्यक्तिगत बात हुई है। उन्होंने प्रशासन की कमियों की वजह से हादसा होना बताया है। बोले- आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed