{"_id":"66bde7476bfbf3b48300724c","slug":"qr-code-installed-at-the-rail-reservation-center-of-hathras-city-station-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras City Station: अब नहीं बतानी होगी यूपीआई आईडी, रेल आरक्षण केंद्र पर लगेगा क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras City Station: अब नहीं बतानी होगी यूपीआई आईडी, रेल आरक्षण केंद्र पर लगेगा क्यूआर कोड
Thu, 15 Aug 2024 05:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:02 PM IST
सार
अभी तक सिटी स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान के अलावा यूपीआई से ही भुगतान की व्यवस्था है, लेकिन इसमें भुगतान करने में समय लग जाता है। कई बार भुगतान होने के बाद भी मेसेज देरी से प्राप्त होता है। इससे रेलवे कर्मियों व यात्रियों को परेशानी होती है। स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर बारकोड स्कैनिंग डिस्प्ले लगाई जाएगी।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी टिकट खिड़की पर लगी क्यूआर कोड डिस्प्ले
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर के हाथरस सिटी स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर जल्द ही क्यूआर कोड की स्कैनिंग व्यवस्था शुरू की जा रही है। केंद्र पर जल्द ही बारकोड डिस्प्ले लगा दी जाएगी। इस व्यवस्था के अंतर्गत आरक्षण कराते समय भुगतान करने में यात्रियों को आसानी होगी। समय भी कम लगेगा।
विज्ञापन
अभी तक सिटी स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान के अलावा यूपीआई से ही भुगतान की व्यवस्था है, लेकिन इसमें भुगतान करने में समय लग जाता है। कई बार भुगतान होने के बाद भी मेसेज देरी से प्राप्त होता है। इससे रेलवे कर्मियों व यात्रियों को परेशानी होती है। स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर बारकोड स्कैनिंग डिस्प्ले लगाई जाएगी। इसके लिए बकायदा आरक्षण केंद्र पर लगे सिस्टम को बदला जाएगा। नए सिस्टम पर स्कैनिंग डिस्प्ले लगाई जाएगी। इस स्कैनर पर यात्री ने जितने रुपये का टिकट लिया है, उतने ही रुपये का बारकोड जनरेट होगा। हर एक धनराशि के लिए अलग-अलग बारकोड जनरेट होगा।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी की टिकट खिड़की पर शुरू हुईं सुविधाएं
सिटी स्टेशन के दोनों टिकट काउंटर पर बारकोड स्कैनिंग डिस्पले लगा दी है। सामान्य टिकट खरीद करने के लिए यात्रियों को नकद रुपये देने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने किसी भी वोलेट से सीधे बार कोड स्कैन कराकर धनराशि का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
डिजटल भुगतान के क्षेत्र में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। हाथरस सिटी सहित कई स्टेशनों पर बारकोड डिस्प्ले लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है।- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल।